“एवोकाडो टोस्ट (Avocado toast)” एक प्रसिद्ध ब्रेकफास्ट है जिसमें टोस्ट किए गए ब्रेड स्लाइस पर मैश किया हुआ एवोकाडो को मसलों के साथ फैलाया जाता है जिससे एवोकाडो के क्रीमी और नरमता से भरपूर स्वाद का आनंद लिया जा सकता है।। यह डिश बहुत ही सरल, हेल्थी और स्वादिष्ट है।
Avocado toast को आमतौर पर नमक, काली मिर्च, नींबू या नींबू का रस, olive oil, पोच्ड या फ्राइड अंडा, फेटा चीज़ या गोट चीज़, कटे हुए टमाटर, माइक्रोग्रीन्स या स्प्राउट्स जैसी टॉपिंग्स से सजाया जा सकता है। लेकिन अपने स्वाद के अनुसार इसमें अलग अलग मसलों या हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है इस आहार में मुख्य तत्व एवोकाडो होता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है जैसे- पोटेशियम, विटामिन K, विटामिन E, विटामिन C, आदि। इस डिश को नाश्ता या हल्के लंच के रूप में खाया जाता है।
आवश्यक सामग्री- ingredient for avocado toast
- एवोकाडो – 1 पीस
- ब्रेड स्लाइस – 2 पीस
- नमक – स्वादानुसार
- कटी हरी मिर्च – 1 से 2
- नींबू का रस – 1/2
- ओलिव आयल – 10gm (ऑप्शनल)
- कटा हुआ प्याज – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ टमाटर – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ हरा धनिया – 10gm
( अपने टेस्ट के अनुसार -पोच्ड या फ्राइड अंडा, कटे हुए टमाटर, माइक्रोग्रीन्स, फेटा चीज़ आदि डाल सकते है ।)
एवोकाडो टोस्ट कैसे बनाये – How to make avocado toast
- सबसे पहले हम एवोकाडो को बीच से काट लेंगे और छिलके अलग कर लेंगे।
- एवोकाडो को फॉर्क की मदद से अच्छे से मैश करेंगे।
- अब प्याज ,टमाटर, हरी मिर्च और हरे धनिये को बारीक़ काट लेंगे।
- अब मैश किये हुए एवोकाडो में कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिक्स करेंगे।
- अब स्वादनुसार नमक डालेंगे और सभी को अच्छे से मिला देंगे।
- अब इसमें निम्बू का रस डाल लेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
- ब्रेड में लगाने के लिए एवोकाडो मसाला तैयार है।
- अब ब्रेड में बटर या ओलिव आयल लगा लेंगे
- अब ब्रेड को तवे पे दोनों तरफ से अच्छे से ब्रेड सेक लेंगे।
- अब ब्रेड अच्छे से टोस्ट हो गए है।
- अब हम ब्रेड के ऊपर एवोकाडो मसाला फैला लेंगे।
- Avocado toast बनकर तैयार है।
- ब्रेड को बीच से कट करके परोस लेंगे।
एवोकाडो टोस्ट विद एग- Avocado toast with egg
सामग्री – ingredient for avocado toast with egg
- एवोकाडो – 1
- ब्रेड स्लाइस – 2
- अंडा – 2
- नमक – स्वादानुसार
- कटी हरी मिर्च – 1 से 2
- नींबू का रस – 1/2 वैज
- ओलिव आयल – 10gm (ऑप्शनल)
- कटा हुआ प्याज – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ टमाटर – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ हरा धनिया – 10gm
एवोकाडो टोस्ट को अंडे के साथ कैसे बनाये – How to make avocado toast with egg
ब्रेड को टोस्ट करें :
ब्रेड के टुकड़ों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक टोस्ट करें। आप टोस्टर, टोस्टर ओवन या तवा पर ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं।
एवोकाडो की तैयारी :
पके हुए अवोकाडो को आधा काट लें, बीज निकालें, और उनके गुदे को एक कटोरे में निकालें। एक कटोरे में अवोकाडो को फोर्क की मदद से मैश करेंऔर उसमें नमक, कटा हुआ प्याज ,टमाटर, निम्बू का रस और हरी मिर्च डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
अंडा सनी साइड अप करने के लिए :
अंडा सनी साइड अप करने के लिए सबसे पहले तवे में थोड़ा आयल डालेंगे और मध्यम आंच पे गर्म करेंगे।
अब अंडे को कटोरी में तोड़े और तवे में डालें और ऊपर से हल्का नमक डाल लें और अंडा पकने दें।
सनी साइड अप पकने के बाद ग्वाकामोले लगे टोस्ट पर रखे।
ग्वाकामोले (guacamole)
ग्वाकामोले (guacamole) एक पौपुलर मेक्सिकन डिश है जो एवोकाडो (अवोकाडो) का उपयोग करके बनाया जाता है। यह एक प्रकार की मिश्रित डिप या चटनी होती है जिसमें एवोकाडो को पीस कर उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्तियाँ, और नींबू का रस मिलाया जाता है। यह आमतौर पर टाकोस, नाचोस, चिप्स आदि के साथ खाया जाता है और उसका स्वाद तेज़, क्रीमी और रिफ्रेशिंग होता है।
ग्वाकामोले (guacamole) को विभिन्न तरीकों से अनुकूलित किया जा सकता है, जैसे कि धनिया पत्तियों की मात्रा, हरी मिर्च की तीव्रता, और मसालों का उपयोग करके। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प होता है जो विभिन्न मौकों पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह एक सजावटी स्वाद, क्रीमी बनावट और सेहतमंद होता है।
सामग्री:
- एवोकाडो – 1
- नमक – स्वादानुसार
- कटी हरी मिर्च – 1 से 2
- नींबू का रस – 1/2
- ओलिव आयल – 10gm (ऑप्शनल)
- कटा हुआ प्याज – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ टमाटर – 1 (मीडियम साइज)
- कटा हुआ हरा धनिया – 10gm
ग्वाकामोले कैसे बनाये – How to make guacamole
- एवोकाडो को बीच से कट करेंगे।
- अब छिलके अलग कर लेंगे।
- फिर उसे फॉर्क की मदद से मैश करेंगे।
- अब मैश किये हुए एवोकाडो में कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिक्स करेंगे।
- अब स्वादनुसार नमक डालेंगे और सभी को अच्छे से मिला देंगे
- अब इसमें निम्बू का रस डाल लेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
- ग्वाकामोले (guacamole) बनकर तैयार है। इसे टाकोस, नाचोस, चिप्स, Avocado toast के रूप में या किसी भी अन्य स्नैक के साथ परोस सकते है।
People also read this-types of soup
सुझाव-Suggestion
- आप चाहे तो ब्रेड टोस्ट पर लहसुन को रगड़ सकते है इस से बहुत अच्छा टेस्ट आएगा।
- Avocado पका हुआ इस्तेमाल करें ताकि वो मुलायम हो। यदि कही से Avocado ख़राब हो तो उसे अलग निकाल लें।
- आप कई तरह के टॉपिंग्स जैसे कि पोच्ड या फ्राइड अंडा, टमाटर की स्लाइसेस, माइक्रोग्रीन्स, फेटा चीज़, आदि का इस्तेमाल कर सकते है।
- Avocado टोस्ट ताजगी और क्रिस्पी होने के साथ-साथ ही गरमा गरम ही खाएं।
- Avocado टोस्ट बनाने के बाद ज्यादा देर तक न रखे नहीं तो ब्रेड soggy (गीली) हो जाएगी