Cooking Method – Boiling | Basic Rules of boiling 

आप सभी का skrecipes blog में स्वागत है इस ब्लॉग में हम cooking method boiling के बारे में विस्तार से सीखेंगे। boiling तरल अवस्था और गैस अवस्था के बीच एक चरण परिवर्तन है। भोजन को पानी या अन्य तरल द्वारा उच्च तापमान (100°c) पर पकाना Boiling है। बोइलिंग खाना पकाने की एक moist method है।

cooking method Boiling भोजन को पानी के एक पैन मे डुबोकर खाना बनाना है जिसमे तरल को हमेशा उबलता रहना चाहिए , जिससे सतह पर काफी बुलबुले दिखाई देते है। चिकन मीट या किसी भी प्रकार के मांस को सीधा उबालना नहीं चाहिए ,ऐसा करने से उसका जूस ख़तम हो जायगा। चिकन मीट या किसी भी प्रकार के मांस boil करने से पहले उसको भूनना या सेकना जरुरी है ,उसके बाद उसे धीरे धीरे उबालना चाहिए जिसे 82°c – 99°c simmering कहा जाता है। उबलने का तापमान 100 °c  है सब्जियों को 100°c पर उबला जाता है। cooking method - Boiling

 

इन्हे भी देखें – cooking method braising

Basic Rules of boiling :

1. Boiling करते समय खाद्य पदार्थ पूरी प्रक्रिया में पूरी तरह से डूबे  होने चाहिए।

2. चिकन मीट या किसी भी प्रकार के मांस में सब्जियां, cooking wine तथा herbs से मीट का स्वाद बढ़ जाता है।

3. Boiling के समय जो scum (गन्दगी ) निकलती है , उसे हटा देना चाहिए नहीं तो उस से खाने का स्वाद और रंग ख़राब हो सकता है।

4. जिस पानी में भोजन को उबाला जाता है उसे pot liquor के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें कुछ पोषण और स्वाद होता है इसलिय इसे फेंकना नहीं चाहिए इसे ग्रेवी या सॉस के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

5. हरी सब्जियों को तेज़ी से उबालना चाहिए क्योंकि यह हरे रंग बरकरार रखती है और विटामिन तथा खनिज लवणों की अत्यधिक नुकसान को रोकती है। उबालते समय बर्तन को खुला रखना चाहिए।

6. नए आलू छोडकर, जड़ वाली सब्जियों को उबालने के लिए ठन्डे पानी में रखा जाना चाहिए। यह स्वाद को बेहतर  बनाने में मदद  करता है ,क्योंकि जड़ वाली सब्जियों का तीखा स्वाद निकल जाता है।

7. Stocks, Sauces and Soup को धीरे धीरे उबालना चाहिए ,तेज़ उबालने पर  scum (गन्दगी ) बर्तन की pot liquor (पानी ) में मिल सकता है।

conclusion

इस ब्लॉग के माद्यम से हम आपसे अपनी जानकारी के अनुसार cooking method Boiling के बारे में बताने की कोशिस की है। boiling खाना बनाने का एक healthy तथा fast तरीका है और ये खाना बनाने की काफी आसान विधि है।

Leave a Comment