cooking Method: Grilling (ग्रिलिंग) | basic rules of grilling

grilling (ग्रिलिंग) method द्वारा खाना पकाने की शुरूआत सालो पहले हुयी थी, जब मांस को पहली बार खुली आग के पास या उसके ऊपर रखा गया था। यह वर्षो से सबसे आधुनिक गैस, इलेक्ट्रिक ग्रिल और इंफ्रारेड मॉडल में तेजी से आगे बड़ा है।Grilling खाना पकाने Dry विधि है। इस विधि में हम खाना बनाने के लिए Heat को भोजन के ऊपर या नीचे दोनों में रखकर पका सकते है। इसमें तेज़ Heat का उपयोग होता है।Grilling के द्वारा Meat और सब्जियों को बहुत जल्दी पकाया जाता है।

 

grilling में heat के लिए charcoal (कोयला ), गैस या बिजली का इस्तेमाल किया जाता है। एक authentic (वास्तविक) ग्रिल में Heat ग्रिल के नीचे होती है और अगर Heat का स्रोत ग्रिल बार के ऊपर होता है तो grilling उपकरण को Salamander कहा जाता है। grill bars साफ और उसमे तेल लगा होना चाहिए नहीं तो grill bars में जंग लग जायगा और खाना चिपक जायगा।

आमतौर पर छोटी वस्तुओं को ग्रिल किया जाता है मांस को काटा जाता है और उसे salt और black pepper साथ तेल के साथ दोनों तरफ ब्रश करें। फिर meat को ग्रिल बार पर ग्रिल किया जाता है आधा पकने पर पलट दिया जाता है और लगातार थोड़ी-थोड़ी देर में तेल लगाकर ब्रश किया जाता है और जिस डिग्री तक जरुरत हो उतना ही पकाया जाता है। तेज़ heat मांस के कटे हुए सिरों को सील कर देती है और सतह को भूरा (brown) कर देती है ताकि मांस में सभी रस बने रहे।

इन्हे भी पढ़ें – cooking method roasting

 

Basic Rules:

  1. Grilling के लिए meat/ vegetable आकर में छोटे, चपटे और उच्च गुणवत्ता वाले होने चाहिए।
  2. आप जो भी बना रहे हो वो मीट या वेजटेबल को मेरिनेट होना चाहिए।
  3. Grill एक बार में meat को सील करने के लिए heat तेज़ होनी चाहिए और meat में कलर आना चाहिए , जिससे meat के रस को सील किया जा सके।
  4. Grill bars को हमेशा साफ और तेल लगा कर रखना चाहिये।

advantages of grilling:

  1. जब आप किसी मीट को पेन में बनाते है तो मीट का फैट उसी बर्तन में मिक्स या रह जाता है जबकि grill करने से मीट का एक्स्ट्रा फैट मीट से हट जाता है जिस से ये खाना पकाने का healthier तरीका बन जाता है
  2.  समय और मेहनत बचाएं: ग्रिलिंग का एक और फायदा यह है कि आप बहुत समय और मेहनत बचाएंगे। ग्रिलिंग की तुलना में स्टेक या चिकन जैसे स्वस्थ भोजन पकाने में बहुत समय लगता है।
  3. Grilling आपके भोजन को अधिक स्वाद प्रदान करता है। जब आप ग्रिल पर पकाई हुई कोई चीज खाते हैं, तो आपको तुरंत खाने का असली स्वाद महसूस होगा। उपयोग किए गए मसाले आपको भोजन करते समय सबसे अच्छा अनुभव देगा।
  4.  इन फायदों के अलावा, खाना पकाने के अन्य तरीकों की तुलना में ग्रिलिंग भोजन तैयार करने का एक बेहतर तरीका है। खाना पकाने के अधिकांश तरीकों जैसे रोस्टिंग या बेकिंग के लिए बहुत अधिक तैयारी के समय की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment