what is Stewing ?
Stewing (स्टूइंग) खाना पकाने की एक विधि है। Stewing और braising दोनों विधियां मिलती-जुलती है। जिसमें आम तौर पर मांस, पोल्ट्री, मछली या सब्जियों जैसे तत्वों को छोटे-छोटे, समान टुकड़ों में काटा जाता है और फिर एक पॉट या गहरे पैन में तरल पदार्थ और मसाले के साथ रखा जाता है। इस पॉट को ढंककर मध्यम आंच पर धीरे से पकाया जाता है जिससे भोजन धीरे-धीरे पकने लगता है।
Stewing से खाने पकाने से खाना नरम और रसीला हो जाता है। यह विधि heavy joint पकाने के लिए सही रहती है। जिन मांस के टुकड़ो को आप फ्राई या रोस्ट नहीं कर सकते उन्हें इस विधि द्वारा आसानी से पकाया जा सकता है। यह विधि मांस के कठोर टुकड़ो को कोमल बनाती है और स्वादिष्ट बनाती है।
Basic rules of Stewing (स्टूइंग) :
Stewing (स्टूइंग) के मूल नियम निम्लिखित है :
- Stewing करने के लिए, भोजन को छोटे और समान टुकड़ों में काटने की आवश्यकता होती है ताकि वे अच्छे से पकें और स्वादिष्ट बनें।
- Stewing के लिए, तरल पदार्थ जैसे पानी, ब्रॉथ, स्टॉक, या वाइन का उपयोग करना होगा। यह भोजन को नरम और रसीला बनाता है और एक स्वादिष्ट सूप या ग्रेवी तैयार करता है।
- Stewing के दौरान, धीमी आंच पर खाने को पकाना होता है जिससे भोजन धीरे-धीरे पकने लगता है। इससे भोजन नरम और स्वादिष्ट बनता है।
- Stewing करते समय, पॉट को ढककर रखें ताकि पानी या तरल पदार्थ उबलें न।
- प्रत्येक भोजन के पकने का समय अलग-अलग होता है। बीफ या मटन जैसे मांस को अधिक समय तक पकाना होता है जबकि सब्जियां या मछली कम समय में तैयार हो जाती हैं। इसलिए भोजन को पकाने के लिए सही समय का ध्यान रखें।
- Stewing पूर्ण होने पर, गरमागरम ब्राउन ब्रेड, चावल या रोटी के साथ स्वादिष्ट स्ट्यू बर्तन में परोसें।