Pav bhaji Recipe in Hindi | Pav bhaji बनाने की विधि

हेलो ,दोस्तों आप सभी का skrecipes में स्वागत है आज हम सीखेंगे की घर में कैसे स्वादिष्ट पाव भाजी बना सकते है। Pav bhaji की उत्पत्ति 1850 के दशक में मुंबई से हुयी थी। इसकी शुरुआत मुंबई में कपड़ा मिल के श्रमिकों से हुयी। श्रमिकों के पास दोपहर भोजन पर्याप्त नहीं था और फिर उन्होंने दोपहर के भोजन के लिए पाव भाजी को हल्के भोजन के रूप में पसंद किया था।

पाव भाजी की जड़े वापस पुर्तगाली में देखी जा सकती है कहा जाता है पुर्तगाली यह व्यंजन मूल रूप से बनाते थे। पाव नाम ‘पाओ’ से आया, यह एक पुर्तगाली शब्द है जिसका अर्थ है ‘रोटी ‘और कहा जाता है की पुर्तगाली ही थे जिन्होंने मुंबई में रोटी की शुरुआत की थी। इसलिये पाव उन्ही से मिला और फिर बाद में पाव भाजी बन गया।

Pav bhaji (पाव भाजी) मुंबई का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। मराठी में, पाव का मतलब होता है ब्रेड और भाजी का मतलब होता है करी वाली सब्जी। ऐसा कहा जाता है की जब पुर्तगालियों ने मुंबई को ब्रिटिश सरकार को दहेज के रूप में दिया तो पाव भाजी भी मुंबई का हिस्सा बन गयी।

पूर्व तैयारियों का समय : 10 मिनट            खाना पकाने में समय : 30 मिनट

कुल समय : 40 मिनट                              कितने लोगों के लिए – 2-3 

 

Pav bhaji (पाव भाजी) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  1. आलू – 2-3,मध्यम साइज
  2. प्याज – 2 (बारीक़ कटा हुआ )
  3. टमाटर – 2 (बारीक़ कटा हुआ )
  4. मटर – 50 gm
  5. गाजर  – 1, मध्यम साइज
  6. फूलगोभी – 50 gm
  7. शिमला मिर्च – 1, मध्यम साइज
  8. हरी मिर्च – 2 (बारीक़ कटी हुई)
  9. अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
  10. धनिया पाउडर – 1चम्मच
  11. लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  12. हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक़ कटा हुआ )
  13. निम्बू का रस – 1 निम्बू
  14. जीरा – 1/2 चम्मच
  15. मक्खन  – 4
  16. नमक – स्वादानुसार
  17. पानी – आवश्यकता अनुसार
  18. हल्दी – 1/2 चम्मच
  19. पाव भाजी मसाला – 1 चम्मच
  20. घी या तेल – 2 चम्मच
    नोट : अपने स्वादानुसार कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते है।

Pav bhaji बनाने की विधि हिंदी में

  1. सबसे पहले भाजी बनाने के लिए आप जिन सब्जियों का उपयोग कर रहें है उन्हें छोटे टुकड़ो में काटे ले फिर उन्हें धो ले।
  2. अब कटी सब्जियों में एक बड़े गिलास पानी डालकर प्रेशर कुकर में सही से उबाल(boil) ले।
  3. जब सब्जियां पक जाए तो प्रेशर कुकर का दक्कन निकलकर सब्जियों को छान कर ठंडा होने दे और सभी सब्जियों को अपने अनुसार mash कर दें।
  4. अब गैस पर मध्यम आंच पर एक कढ़ाई गर्म करेंगे। जब कढाई पूरी तरह गर्म हो जाये, तब उसमे 2 चम्मच तेल और 4 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करेंगे ।
  5. जब तेल और मक्खन पूरी तरह गर्म हो जाये, तब उसमे जीरा, कटी हरी मीर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगभग 20 सेकंड तक फ्राई करेंगे। उसके बाद कटी हुई प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भुने।
  6. जब प्याज भूरा होने लगे, तब उसमे कटा हुआ टमाटर और स्वादानुसार नमक डाले।
  7. टमाटर को नरम होने तक भुने।
  8. जब टमाटर नर्म हो जाये, तब उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला पाउडर डाले। स्पून से चलाते हुए 2 मिनट तक सभी को फ्राई करे।
  9. अब आवश्यकतानुसार पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले। और 5 मिनट के लिए पकने दे।
  10. 5 मिनट तक पकाने के बाद, इसमें मैश गई सब्जिया डाले और साथ में नीबू का रस डालकर सभी को अच्छे से मिला लीजिए और 5 मिनट तक पकने दीजिए।
  11. 5 मिनट तक पकाने के बाद, अब थोडा भाजी टेस्ट कर ले। यदि नमक की आवश्यकता लगे, तो नमक डालकर अच्छे से मिला ले और गैस को बंद कर दीजिए।
  12. अब तैयार भाजी में उपर से कटी हरी धनिया को डालकर सजा ले (आप चाहे तो भाजी के ऊपर butter भी डाल सकते है इससे भाजी का टेस्ट और सजावट दोनों बढ़ जायगी)।

पाव सेकने की विधि

  1. पाव को बीच से काटेंगे, लेकिन ध्यान रखिये की वो एक साइड से कटे दूसरी साइड से जुड़ा रहना चाहिए। तवे को माध्यम आंच पर गर्म करेंगे।
  2. अब तवे पर मक्खन डालकर उसमे कटा हुआ पाव रखेंगे और दोनों तरफ से सकेंगे। अब हम पाव को भाजी के साथ परोस देंगे।
  3. आप पाव भाजी को नीबू , हरी मिर्च और प्याज के साथ परोस सकते है।

FAQS.

1. Pav bhaji की शुरुआत कहा हुई ?

Ans. पाव भाजी की शुरुआत मुंबई से हुई थी, यह मुंबई का प्रसिद्ध और लोकप्रिय भोजन है।

2. Pav bhaji का अर्थ क्या है ?

Ans. पाव का अर्थ ‘रोटी’ होता है और भाजी का मतलब कई सब्जियों को मिलकर बनी सब्जी से है। पाव शब्द की उत्पत्ति पुर्तगाली शब्द ‘पाओ ‘से मानी जाती है।

3. ज्यादा पाव भाजी खाने के नुकसान क्या क्या हो सकते है ?

Ans. ज्यादा पाव भाजी खाने से शुगर की समस्या हो सकती है क्योकिं ब्रेड (पाव) में रिफाइंड शुगर ज्यादा होता है। ज्यादा पाव भाजी खाने से weight भी बढ़ सकता है।

Leave a Comment