Pepperoni

हेलो दोस्तों skrecipes में आपका स्वागत है आज जानेंगे Pepperoni क्या होती है और किस से बनती है Pepperoni एक अमेरिकी प्रकार की सलामी है। जो की मसालेदार होती है  जिसे पेपरिका और अन्य तरह की मिर्ची और बहुत सारे मसालो से मिला कर बनाया जाता है। Pepperoni beef और  pork या फिर सिर्फ pork मीट से बनती है जो पेपरौनी 100 % बीफ मीट से बनी होती है उन्हें beef Pepperoni कहा जाता है। Pepperoni एक अमेरिकी अविष्कार है।

How to make Pepperoni ( पेपरौनी कैसे बनती है )?

Pepperoni बनाने के लिए वसा का सही अनुपात प्राप्त करने के लिए मांस को सही से काटने की आवश्यकता होती है। Pepperoni  के लिए यह अनुपात 70 प्रतिशत lean से 30 प्रतिशत fat है। यह पेपरौनी को सही बनावट देता है। meat और fat को एक साथ पीस लिया जाता है। पिसे हुए मांस में हर्ब्स, नमक, black पेप्पर, चीनी, गार्लिक पाउडर और पेपरिका मसालों को अच्छी तरह मिलाया जाता है।

फिर इसे लेक्टोबेसिलस बैक्टीरिया के साथ मांस को fermented किया जाता है फिर केसिंग में भरकर Pepperoni बनाया जाता है। इससे लेक्टिक एसिड पैदा होता है। इस एसिड के कारण Pepperoni में थोड़ा तीखा स्वाद प्राप्त होता है। अंत  में Pepperoni को smoke room में ले जाया जाता है और रैक पर लटकाया जाता है। जंहा वह गर्म हवा (77F ) के संपर्क में आते ही लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया seasoning में से चीनी को consume करता है। लेक्टिक एसिड की उपस्तिथि हानिकारक जीवाणुओं के विकास को रोकती है। इस प्रक्रिया में लगभग 15-20 दिन लगते है इसके बाद Pepperoni बन के तैयार है। अब इसका इस्तेमाल कर सकते है।

 

Pepperoni

pepperoni means (पेपरौनी का मतलब )

Pepperoni एक अमेरिकी प्रकार की सलामी है जो की मसालेदार होती है  जिसे पेपरिका और अन्य तरह की मिर्ची और बहुत सारे मसालो से मिलाकर बनाया जाता है। मुख्यत: Pepperoni को लोग pizza और sandwich में इस्तेमाल करते है।अमेरिका में 36%से ज्यादा लोग इसे पिज़्ज़ा में इस्तेमाल करते है। Pepperoni beef और  pork या फिर सिर्फ pork मीट से बनती है जो पेपरौनी 100 % बीफ मीट से बनी होती है उन्हें beef Pepperoni कहा जाता है। इसका टेस्ट स्मोकी और मसालेदार होता है।

people also read this 

taste of pepperoni (पेपरौनी का स्वाद केसा होता है ?)

आजकल देश में कई प्रकार की Pepperoni मिलती है लेकिन मुख्य तौर पर यह beef और pork के मांस और मसालेदार स्वाद प्रदान करती है। इसकी बनावट चबाने वाली होती है। इसलिए Pepperoni को पतला काटा जाता है इसमें जिन मसालों का प्रयोग ऊपर किया है पेपेरिका, चीनी और लहसुन पाउडर सभी का विशिष्ट स्वाद होता है। पेपेरिका के कारण इसे लाल रंग और स्मोक करने के कारण इसमें एक स्मोकी फ़्लेवयर होता है जिसके लिए Pepperoni जाना जाता है।

pepperoni pizza

क्या pepperoni को फ्रिज किया जा सकता है ?

Pepperoni को तैयार करते समय इसे जमाया जा सकता है लेकिन इसे लम्बे समय के लिए भी डीप फ्रिज किया जा सकता है। इसकी पूरी छड़ी को सील करके डीप फ्रिज में रख सकते है। पूरी सीलबंद Pepperoni को लगभग 6 महीने तक डीप फ्रिज में रखा जा सकता है यह ख़राब नहीं होगा। कुछ अवधि के बाद यह प्रकाश, गर्मी और ऑक्सीजन के संपर्क में आने से Pepperoni ख़राब या बासी हो जायगा।

halal Pepperoni (हलाल पेपरोनी)

Halal Pepperoni (हलाल पेपरोनी) विशेष रूप से बिना pork मीट या pork fat की पेपरोनी को परदर्शित करता है। इसका मतलब बीफ, टर्की, भेड़ का बच्चा या चिकन हो सकता है जो हलाल पेपरोनी प्रक्रिया से गुजरा हो।

FAQS

1. Is Pepperoni Veg (क्या पेपरौनी वेज होती है ) ?
Ans. जो real (असली ) Pepperoni होती है वो वेज नहीं होती है वो बीफ या pork के मांस से बनाई जाती है। आजकल मार्किट में सोया प्रोटीन ,टोफू और सब्जियों से बनी हुई Pepperoni मिलती है। इसलिए हम कह सकते है की pepperoni veg ( शाकाहारी पेपरौनी ) हो सकती है।

2. Is it safe to eat Pepperoni ( क्या पेपरौनी खाना सुरक्षित है )?
Ans. Pepperoni बनाते समय इसमें लेक्टोबेसिलस का इस्तेमाल किया जाता है जिससे लेक्टिक एसिड बनता है। क्योंकि लेक्टिक एसिड हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को ख़तम कर देता है जिससे यह पेपरौनी को खाने योग्य बनाता है। किसी भी सक्रमण से बचने के लिए हमेशा पेपरौनी को पकाकर खाएं। यदि आप हृदय रोग, मधुमेय या उच्च रक्तचाप से पीड़ित है तो ज्यादा fat वाला Pepperoni हानिकारक हो सकता है।

Leave a Comment