Poha Recipe (Flattened rice ) | how to make poha

हेलो ,दोस्तों skrecipes में आपका स्वागत है आज हम बनाना सीखेंगे रेस्टोरेंट जैसा महाराष्ट्रियन स्टाइल में पोहा कैसे बनाते हैंpoha सबसे पहले महाराष्ट्र में खाया गया था। यह महाराष्ट्र में उत्पन्न हुआ लेकिन कहा जाता है की जब होल्कर और सिंधिया वंश के लोग महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश आने लगे तो पोहा भी मध्यप्रदेश आ गया।

कहा जाता है की poha महाभारत जितना पुराना है जब सुदामा अपने मित्र कृष्ण से मिलने गए थे तो भेंट स्वरुप पोहा लेके गए थे। आजकल इंदौर का पोहा बहुत प्रसिद्ध है लेकिन इस शहर में poha आजादी के 2 साल बाद आया। हमारे देश में पोहा लोगों को इतना पसंद है कि हर साल 7 जून को पोहा दिवस भी मनाया जाता है. पोहा पुरे देश बड़े शौक के साथ खाया जाता है, बच्चे हो या बड़े सबको यह बहुत पसंद आता है। इसे अलग-अलग नाम से भी पुकारा जाता है. जैसे चिवड़ा, चपटा चावल, चिड़ा, चिउरा, अवल आदि।

Poha Recipe in Hindi

पोहा किस से बनता है ?

  poha बनाने के लिए धान के दानो को  40-45 मिनट तक में भिगाकर रखते है फिर उन्हें  सुखाया जाता है, फिर भुना जाता है फिर रोलर्स से चपटा किया जाता है। पोहा को आम भाषा में चपटा चांवल भी कहा जाता है।

इन्हे भी पढ़ें – पोहा खीर 

पूर्व तैयारियों का समय – 10 मिनट
पकने में समय – 10 मिनट
कुल समय – 20 मिनट
कितने लोगो के लिए – 2

 पोहा बनाने के लिए सामग्री

  1.  पोहा  –  250 ग्राम
  2. प्याज  – 1 बारीक़ कटा हुआ
  3. हरी मिर्च  – 2 बारीक़ कटी हुई
  4.  राई के बीज  – 1/2 छोटा चम्मच
  5. कड़ी पत्ता – 8-10 पत्ता
  6.  मूंगफली  –  2 -3 चम्मच
  7. हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  8. नमक – स्वाद के अनुसार
  9. तेल – 2 बड़े चम्मच
  10. हरा धनिया – 2 चम्मच
  11. मटर  – 100 ग्राम
  12. नींबू – 1 नींबू का रस
  13. चीनी – 1 छोटा चम्मच

पोहा बनाने की विधि(how to make poha ?)

  1.  सबसे पहले हम 250 gm पोहा लेंगे, उसे साफ पानी में अच्छी तरह से दो-तीन बार धुलेंगे और फिर उसे छन्नी से छान लेंगे। धुलने पे यह नरम हो जाता है।
  2. ध्यान रखे poha को पानी में ज्यादा देर तक पानी में डालकर न रखें। नहीं तो पोहा गीला होकर टूटने लगेगा।
  3. गैस पर कड़ाई रखेंगे और अब 2 -3 चम्मच मूंगफली कड़ाई में डाल लेंगे और मूंगफली के दानो को मध्यम आंच पर भूनेंगे जब तक यह अच्छे से भून न जाए। जब इन पर हल्के फफोले पड़ जाए तब इन्हे कड़ाई से निकाल कर प्लेट में रख दीजिये।
  4. अब पोहा में मिलाने के लिए मटर उबालें।
  5. अब कड़ाई में तेल गर्म करने को रखेंगे उसमे 1/2 छोटा चम्मच राई के बीज डाल लेंगे।
  6. जब राई चटकने लगे तो उसमे  8-10 कड़ी पत्ता डालें।
  7. अब उसमें कटा हुआ प्याज डालें प्याज को नरम होने तक भुने।
  8. अब इसमें 2 कटी हुयी हरी मिर्च और भुनी हुयी मूंगफली डालें और इन्हे अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर 1-2 मिनट पकाएं।
  9. अब इसमें 1/3 हल्दी पाउडर चम्मच, नमक (स्वाद के अनुसार )और 1 छोटा चम्मच चीनी डालें।
  10. अब इसमें उबले हुए मटर डालकर अच्छे से मिला लें।
  11. अब इसमें पोहा डालें। और धीरे से सभी को मिलाएं।
  12.  कड़ाई को ढककर 2 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर के 1 नींबू का रस मिलाये।
  13. अब इसके ऊपर गार्निश के लिए 2 चम्मच कटा हुआ धनिया डाल ले।

सुझाव और बदलाव

  1. poha को पानी में अधिक समय तक न रखें, धुलने के तुरंत बाद उसे अच्छे से छान लें। धुलने के बाद पोहा नम होना चाहिए गीला नहीं होना चाहिए।
  2. आप पोहा में आलू या किसी भी पंसद सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. मोटा पोहा इस्तेमाल करे।
  4. poha को सजाने के लिए अनार के दाने भी उपयोग में ला सकते है।
  5. अगर आपको काजू पसंद है तो मूंगफली की जगह काजू डालें।
  6. गार्निश के लिए आलू भुजिया नमकीन का उपयोग कर सकते है।

 

FAQS.

1.इंदौर का पोहा सबसे प्रसिद्ध क्यों है ?

Ans. क्योकिं इंदौरी पोहे को सामग्री के साथ पकाने के बजाय भाप में पकाया जाता है ,इसलिय यह पोहा कोमलता और एक विशिष्ट स्वाद प्रदान करता है।

2. पोहा खाने से क्या फायदा होता है ?

Ans. पोहा काफी  हल्का भोजन होता है इसलिए यह आसानी से पच जाता है। यह वसा रहित होता है इसलिए सेहत के लिए अच्छा होता है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।

3. चांवल और पोहे में क्या अंतर होता है ?

Ans. पोहा  चांवल से बनता है लेकिन दोनों में अंतर है। चांवल को खाने के लिए पहले धोया जाता है, फिर उसे उबाला जाता है ताकि यह खाने  तैयार हो जाए वहीं दूसरी ओर ,पोहा में चावल को पहले से ही उबालकर सूखा दिया जाता है। इसलिए पोहे को सीधे खाने के लिए तैयार किया जाता है।

4. पोहा दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans. 7 June को वर्ल्ड पोहा दिवस के रुप में मनाते हैं।

5. पोहा डिश को इंग्लिश में क्या कहते है ?

Ans. पोहा जिसे चिवड़ा, चीरा, अवल या सिरा जैसे कई नमो से जानते है इसे इंग्लिश में flattened rice(चपटा चांवल) कहा जाता है।

6. पोहा इतना प्रसिद्ध क्यों है ?

Ans. क्योकि पोहा मिनटों में तैयार होने वाला नास्ता है यह हमारे स्वस्थ के लिए लाभकारी है इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाईड्रेड और प्रोटीन होता है इसलिए लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते है

Leave a Comment